फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन अस्पताल में सर्वर ठप, पर्ची और फीस के लिए करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में क्रसना लैब के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मोबाइल इंटरनेट से चलाना पड़ा काम
विज्ञापन

सरकारी लैब में जांच प्रक्रिया प्रभावित, क्रस्ना लैब के बाहर लगी मरीजों की भीड़
बीते सप्ताह भी आई थी सर्वर में समस्या, मरीजों को बार-बार झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद मरीजों की भीड़ उमड़ी, लेकिन सुबह करीब 10:00 बजे सर्वर ठप होने से व्यवस्था चरमरा गई। पर्ची बनवाने और फीस जमा करवाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्वर बंद होने के कारण सरकारी लैब में ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। परेशान मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इंटरनेट बंद होने के बाद पर्ची और फीस काउंटर पर कर्मचारियों ने मोबाइल इंटरनेट से पर्चियां काटीं। हालांकि, इस दौरान अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और एक्सरे के ही बिल बन पाए। इन सुविधाओं के लिए भी मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। एक्सरे लैब के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही, जबकि ब्लड टेस्ट के बिल बनवाने के लिए क्रस्ना लैब के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। कई मरीज जांच करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करने लगे। क्रस्ना लैब के बाहर भीड़ के विपरीत सरकारी लैब खाली रही।
विज्ञापन

रोजाना 1200 तक ओपीडी
क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब 1200 तक पहुंच जाती है। ऐसे में सर्वर ठप होने से पर्ची बनवाने से लेकर फीस जमा करवाने तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में पिछले सप्ताह सोमवार को भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी। बार-बार इंटरनेट बाधित होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कंपनी को कई बार कराया अवगत
अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमित सूद ने कहा कि इंटरनेट सर्वर की समस्या के बारे में संबंधित कंपनी को कई बार अवगत कराया गया है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इंटरनेट बाधित होने की स्थिति में आपातकालीन वार्ड की पर्चियों के माध्यम से काम चलाया जा रहा है। सर्वर की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें