शिव सेना पंजाब ने वीरवार को बद्दी बस अड्डे के पास साईं रोड पर जम्मू में आतंकी गतिविधियों और अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के विरोध में पाकिस्तानी झंडे तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पुतले फूंके।
- फोटो : अमर उजाला
शिव सेना पंजाब ने वीरवार को बद्दी बस अड्डे के पास साईं रोड पर जम्मू में आतंकी गतिविधियों और अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के विरोध में पाकिस्तानी झंडे तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पुतले फूंके। शिव सेना सोलन के प्रभारी मुकेश कौशल ने कहा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने वाले उपद्रवियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं करना चाहिए। इस दौरान शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष व्यक्त किया।
मुकेश कौशल ने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझ कर अमरनाथ यात्रा में बाधा पैदा की है। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने हालात को काबू नहीं किया तो शिव सेना कार्यकर्ता कभी भी जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों को पंजाब तथा हिमाचल में कभी दाखिल नहीं होने देंगे। इस दौरान जिला प्रभारी मुकेश कौशल लक्की, गुरदास सैणी, हेमराज, रमन सैणी, सोनू, विक्की केशव, मंजीत ठाकुर, पंकज, दीपू, अंकुश चौहान, जीवन ठाकुर, अनिल कुमार, टिंकू, बबलू, हाकम, पवन, मुन्नु और राजू समेत अन्य दर्जनों मौजूद रहे।