बरोटीवाला (सोलन)। चितकारा विवि तीन मई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में पुस्तकालयों का भविष्य विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की मेजबानी करेगा। सेमिनार को राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गर्व से प्रायोजित किया जा रहा है। सेमिनार में चर्चा की जाएगी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा तेजी से आकार लिए जा रहे युग में पुस्तकालय किस तरह विकसित और अनुकूलित हो सकते हैं। संवाद