फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


परवाणू (सोलन)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को परवाणू कांग्रेस ने काली पट्टी बांध कर शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कायरतापूर्ण किए गए हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रविंद्र गर्ग ने कहा कि जो लोग आतंक फैलाते हैं वे इंसानियत के दुश्मन है। ऐसे लोगों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर शर्मा, पार्षद ठाकुर दास, चंद्रावती मनोनीत पार्षद कांता कपूर, रविंद्र गर्ग, परवाणू नगर परिषद कांग्रेस युवा अध्यक्ष प्रीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें