फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक लाख रुपये किलो बिकने वाला मशरूम रहा मेले में आकर्षण का केंद्र

Sun, 10 Sep 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। खुंब मेले के दौरान मशरूम सहित इससे निर्मित कई खाद्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली कोर्डीसीपस मीलिटे्रनस मशरूम आकर्षण का केंद्र रहा। जहां पर डीएमआर के विशेषज्ञों से इस मशरूम की खासियत जानने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही है।
विज्ञापन

कोर्डीसीपस औषधीय मशरूम है। इसे तैयार करने के बाद सुखाकर बेचा जाता है। हालांकि हिमाचल में इसकी बहुत कम बाजार है। राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय बाजार में इसकी काफी मांग रहती है। इसके अलावा प्रदर्शनी में गेनोडोरमा, हेरेशियम, शिटाके, ऑस्टर मशरूम सहित मशरूम से तैयार खाद्य वस्तुएं शामिल रहीं। इसमें आचार, मशरूम केक, मशरूम कैंडी, मशरूम ज्वार बिस्कुट समेत अन्य मशरूम के मूल्य संवर्धित उत्पाद शामिल रहे। इसके अलावा इस मौके पर पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छतीसगढ़, तमिलनाडू, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू व काश्मीर, मणिपुर सहित अन्य राज्यों के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान खुंब निदेशक डॉ. वीपी शर्मा, डॉ. बीएल अत्रि, डॉ. अनिल ने अतिथियों को कक्षों एवं एससीएसपी योजना के तहत बने कम लागत में बने मशरूम घर का भ्रमण करवाया गया।
इनसेट
उत्पादकों ने भी रखीं अपनी समस्याएं
गोरखपुर यूपी से आए ग्रोवर संजय कुमार प्रजापति और दिनेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि उन्होंने डीएमआर से ढिंगरी मशरूम का प्रशिक्षण लिया है। मशरूम का उत्पादन सही हो रहा है, लेकिन इसमें मक्खी लग रही है। जिससे फसल खराब हो रही है। इस बारे में उन्होंने डीएमआर के विशेषज्ञ डॉ. अनिल से बात की, जिस पर उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान भी किया।
विज्ञापन

इनसेट
कीड़ा-जड़ी की कैसे करें ब्रिकी
अलीगढ़ से आए लोकेश ने बताया कि उन्होंने कीड़ा जड़ी मशरूम लगाई है। लेकिन मशरूम लगाने के बाद अब इसका बाजार मिलना बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने छोटे स्तर पर यह मशरूम लगाई है। विशेषज्ञों ने बताया कि कीड़ा-जड़ी मशरूम सबसे महंगी मशरूम है। इसका कारोबार बड़े स्तर पर किया जाता है। इस मशरूम को समूह में लगाना चाहिए, ताकि कंपनी की मांग पूरी हो सहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें