फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ड्राइंग में सेजल, रंगोली में सागर ने बाजी मारी

विज्ञापन
विवेकानंद शिक्षा कुंज में दीपावली मनाते हुए बच्चों के साथ स्टाफ स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
दीपावली पर विवेकानंद शिक्षा कुंज में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित विवेकानंद शिक्षा कुंज में दीपावली बहुत ही उत्साह के साथ मनाई गई। दीपावली के उपलक्ष्य में रखी गई विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ड्राइंग बनाने सेजल ठाकुर पहले, नमन दूसरे, काव्या तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह मिट्टी के दीयों को सजाने की प्रतियोगिता में सीरत पहले,काव्य यादव दूसरे व चेष्टा तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार आराध्य को दिया गया। रंगीन कागजों से सामान बनाने की प्रतियोगिता में तर्ष पहले, तनिष्क दूसरे श्रेया, पर्णिका खुशबू और मानवी तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता सागर पहले,काव्यांजलि दूसरे व रीतिका तीसरे स्थान पर रहीं। जयश्री, मनदीप और ईशांत को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल शिवानी सिंघल ने सभी छात्रों को आयोजन के लिए बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल की प्रबंधक सुमति सिंघल ने सभी छात्रों और अध्यापिकाओं को मिठाई और उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें