फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय निशान यात्रा का आयोजन

Sat, 25 Jun 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय शूलिनी मेले के आगाज पर मां शूलिनी सेवा दल के सौजन्य से द्वितीय निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यस्तरीय शूलिनी मेले के आगाज पर मां शूलिनी सेवा दल के सौजन्य से द्वितीय निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सेवा दल के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह यात्रा जिला उपायुक्त कार्यालय से आरंभ हुई और शूलिनी माता मंदिर में झंडा चढ़ाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान भक्तों ने माता के जयकारों के साथ मां का गुणगान किया। सेवादल के प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि इसके बाद सेवा दल के सदस्यों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया। मां शूलिनी सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि यह भंडारा शुक्रवार और शनिवार को भी शूलिनी माता के मंदिर में लगाया जाएगा। इस मौके पर अमृत लाल, वीरेंद्र, पंकज बंसल, सन्नी बंसल, मनीष अग्रवाल, जितेंद्र साहनी और सुनील सेठी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें