फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे के धर्मपुर चौक पर लगेंगे केट ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर धर्मपुर चौक से पहले केट ब्रेकर लगाने के आदेश जारी हो गए हैं। ये आदेश एसडीएम कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान ने फोरलेन निर्माण कंपनी को जारी किए हैं। जल्द ही चौक से पहले सूचना पट्ट और केट ब्रेकर लगाए जाएंगे। चौक पर लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आदेशों को जारी किया गया है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव कुमार धीमान ने मुआयना करने और सारी स्थिति को जानने के बाद यह कदम उठाया है। आगामी दिनों में देखा जाएगा कि केट ब्रेकर लगाने के बाद वाहनों की गति में कमी आती है या नहीं। अगर वाहनों की गति में कमी नहीं आती है तो बैठक कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कालका-शिमला एनएच-5 परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक सड़क को फोरलेन में बदलने के बाद वाहनों की गति भी अधिक हो गई है। वाहनों की गति अधिक होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
सबसे अधिक परेशानी धर्मपुर में आ रही है। धर्मपुर में आए दिन हाईवे पर क्रॉसिंग वाले स्थानों पर वाहनों की भिड़ंत हो रही है। वाहन की चपेट में आने से बीते दिनों दर्दनाक हादसा भी हो चुका है। धर्मपुर में सुबाथू चौक, पड़ाव, सुक्की जोहड़ी और कसौली चौक पर समस्या आ रही है। एसडीएम कसौली ने खुद मौके का दौरा किया और तुरंत प्रभाव से केट ब्रेकर लगाने के आदेश दिए। इस दौरान पुलिस को भी हाईवे किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें