400 staff emploees of HRTC still waiting for salary in Solan distt
सोलन। कोविड काल में जान हथेली पर रखकर बसों को चलाने वाले चालक-परिचालकों समेत पथ परिवहन निगम के 400 स्टाफ कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारियों को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है।
जनवरी का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसमें निगम की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। हालांकि, निगम और यूनियनों ने उच्चाधिकारियों को बताया है लेकिन कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में निगम ने कोरोना मामलों के कम होने के बाद अधिकतर बसों को रूटों पर चला दिया है जबकि अन्य रूटों पर भी बसों को चलाने की तैयारी है। वेतन नहीं मिलने से निगम को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उधर, आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि वेतन के बारे में अधिकारियों को बताया गया है।