फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तृतीय सोपान शिविर में स्काउट्स-गाइड्स ने दिखाया कौशल

विज्ञापन
तृतीय सोपान शिविर में चौथा दिन मौजूद प्रतिभागी व प्र​शिक्षक। स्रोत : आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन में आयोजित हो रहे तृतीय सोपान शिविर के चौथे दिन प्रतिभागियों में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान स्काउट्स और गाइड्स ने न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक कौशल पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों को स्काउटिंग की महत्वपूर्ण तकनीकों से रू-ब-रू करवाया गया। शिविर में मुख्य रूप से मैपिंग नक्शा बनाने और दिशाओं के सही ज्ञान का अभ्यास किया गया। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा देने के गुर सीखे। कम समय में सुरक्षित टेंट लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष व्यायाम सत्र आयोजित किए गए। जेएनवी के प्राचार्य केके यादव, जेएनवी नाहन के प्राचार्य जेपी बलोदी और जेएनवी शिमला की उपप्रधानाचार्य ने भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें