फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वास्थ्य खंड सायरी के विद्यार्थी बनेंगे टीबी मुक्त अभियान के एंबेसेडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर पहुंचाएंगे निकटतम टीबी जांच केंद्र
विज्ञापन

देलगी स्कूल में हुई पहल की शुरुआत, चुने गए 6 विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेसी
सोलन। स्वास्थ्य खंड सायरी को तंबाकू और टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से अब क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थी भी स्वास्थ्य विभाग के अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है, जिसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से जोड़ा जाएगा और छात्र गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को टीबी जांच केंद्र तक मरीजों को पहुंचाने और जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इस पहल की शुरुआत सायरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलगी में की गई, जहां शुक्रवार को 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तंबाकू मुक्त गांव व तंबाकू मुक्त स्कूल विषय पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा से हर्षिता ने प्रथम, परिधि ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं कक्षा से जन्नत ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और मानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को बैडमिंटन सेट देकर सम्मानित किया गया और उनके लेखों को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया। अब ये विजेता विद्यार्थी एंबेसेडर बनकर गांवों में जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करेंगे और बलगम जांच में आशा वर्करों की सहायता भी करेंगे।
विज्ञापन

कोट
पिछले एक वर्ष से स्कूलों में इस तरह की जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिनमें प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जोड़ा जा रहा है और उन्हें स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार सिंह,जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ,स्वास्थ्य खंड, सायरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें