फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज में मनाया स्काउट एंड गाइड का झंडा दिवस

विज्ञापन
दाड़लाघाट में भारत स्काउट एंड गाइड के झंडा दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में भारत स्काउट और गाइड का 76वां झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ. रुचि रमेश रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व प्रार्थना गीत से की गई। महाविद्यालय की भारत स्काउट एंड गाइड इकाई ने सत्र 2025-26 के लिए सेल्फ रिलायंट एंड सस्टेनेबल भारत थीम रखी गई है। मुख्यातिथि ने भारत स्काउट एंड गाइड के इतिहास पर विद्यार्थियों से चर्चा की और इसके सिद्धांतों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही इस अवसर पर रोवर्स अक्षय कुमार ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर इसके इतिहास पर भी प्रकाश डाला। रोवर्स अक्षय व रेंजर्स भूवि शर्मा ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के 76वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन फ्लैग डे गीत से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें