फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के 14 नए स्कूलों में शुरू होंगे साइंस विषय, विभाग से मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने स्कूलों से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का मांगा ब्योरा, शिक्षक होंगे तैनात
विज्ञापन

अभी तक 63 स्कूलों में चल रहे साइंस विषय
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग ने जिले के 14 सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से विज्ञान विषय शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब अपने घर के समीप ही विज्ञान पढ़ने की सुविधा मिलेगी। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इन स्कूलों से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का पूरा ब्योरा मांगा है। विभाग का दावा है कि स्कूलों में बुनियादी ढांचा तैयार करने के साथ-साथ जल्द ही विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। अभी तक जिले के 63 स्कूलों में साइंस की पढ़ाई हो रही है, जो नई मंजूरी के बाद बढ़कर 78 हो जाएगी। जिले के 51 स्कूलों में वाणिज्य संकाय की सुविधा उपलब्ध है। जिले के केवल 20 फीसदी बच्चे ही विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि अधिक स्कूलों में विकल्प उपलब्ध होने से यह संख्या तेजी से बढ़ेगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि जगाना और उन्हें तकनीकी व मेडिकल क्षेत्रों के लिए तैयार करना है। इस पहल से उन अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अपने बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूरदराज के शहरों या निजी स्कूलों में भेजना पड़ता था।
विज्ञापन

कोट
बच्चों की संख्या के हिसाब से अध्यापकों को तैनात किया जा रहा है। इसमें छह स्कूल ऐसे थे, जहां पर वाणिज्य विषय चल रहा था, लेकिन यहां पर विद्यार्थी न के बराबर थे, इसके अलावा विज्ञान विषय में भी यही हाल था, अब नए स्कूलों में विज्ञान विषय को जोड़ा जा रहा है, इसमें बच्चों की संख्या के हिसाब से एक विषय के एक या दो अध्यापक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

गोपाल चौहान,उपनिदेशक, उच्च शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें