फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षकों व विद्यार्थियों को दिलाई पानी बचाने की शपथ

विज्ञापन
गाईघाट स्कूल मे जल सरक्षण पखवाडा पर भाषण से जानकारी देती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
गाईघाट स्कूल में जल संरक्षण पखवाड़े का शुभारंभ
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बच्चों को दिए पानी की बचत के टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाईघाट में जल संरक्षण पखवाड़े के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनमानस को जल की एक-एक बूंद का महत्व समझाना है। प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की छात्रा पुष्पा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। पुष्पा ने जल जीवन मिशन और पर्यावरण संरक्षण की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को जल बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस अभियान को घर-घर पहुंचाकर एक जन-आंदोलन का रूप दें। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है, जिसके बिना अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से गर्मियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पानी के संयमित उपयोग पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की कि स्कूल आते समय अनिवार्य रूप से अपनी पानी की बोतल साथ लाएं।स्वच्छ पेयजल के महत्व को समझें और दूसरों को जागरूक करें। स्कूल परिसर और घरों में जल की बर्बादी को रोकने का संकल्प लें। स्कूल प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया कि यदि आज हम इस अनमोल संसाधन को सहेजने में विफल रहे, तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें