जिले में क्लस्टर स्तरीय बाल मेले का आयोजन
अब चयनित प्रतिभागी खंड स्तर प्रतियोगिता में लेंगे भाग
सोलन के भोज-आंजी, डगशाई में भी बाल मेला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के भोज आंजी प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में क्लस्टर स्तरीय बाल मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा उप अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी हरीराम चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चयनित विद्यार्थी खंड स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष समेत स्थानीय पंचायत प्रधान भी मौजूद रहीं।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के तहत आने वाले संगम विद्यालय में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कादों, क्याराद, उदयपुर, कुमारहट्टी और डगशाई के करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिडल स्कूल क्यारद के ओमप्रकाश और लीना ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई के नीलम तथा आरूष ने द्वितीय और मिडल स्कूल डगशाई की उपासना तथा रूद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इनसेट
जलेबी रेस में खुशी विजेता
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय मिडल स्कूल जाबली में बाल मेला आयोजित किया गया। अध्यापिका वंदना ने बताया कि बाल मेले में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोतरी, सोलो सोग, सोलो डांस, म्यूजिकल चेयर, जलेबी रेस का आयोजन किया गया। प्रश्नोतरी में अनुपम व रियांश की जोड़ी प्रथम रही। सोलो सॉंग में एंजल, सोलो डांस में निहारिका, म्यूजिकल चेयर में ध्रुव, जलेबी रेस में खुशी विजेता रही। अध्यापकों ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वंदना, यशवंती, मीना, सोनिया, मनीषा मौजूद रहीं। संवाद
इनसेट
100 छात्रों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला धुंदन में बाल मेले का आयोजन हुआ। इसमें चमाकड़ी, ऐर, पसलवाला, घ्याणा-म्याणा और टूयरू के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बाल मेले में विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इनमें समूह गीत, नृत्य, एकल गीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस, क्विज, म्यूजिकल चेयर शामिल रहीं। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक हरि लाल शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। केंद्र मुख्य शिक्षक राकेश कपिला ने कहा कि ऐसे मेले बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। संवाद
इनसेट
9 स्कूलों के 90 बच्चों ने लिया भाग
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में बाल मेले में क्लस्टर स्तर पर 9 स्कूलों के 90 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाल मेले का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनलोग कलां स्कूल के आदित्य ठाकुर व प्रियांशु ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर छियाछी स्कूल के यश कौंडल व हिमांशु और तीसरे स्थान पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला जान्डू से दिव्यांशु व इशांत रहे। भाषण प्रतियोगिता में दिग्गल स्कूल से वैभव ठाकुर ने प्रथम, जान्डू स्कूल से भावना द्वितीय स्थान पर रही। मनलोग कलां स्कूल के आदित्य ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कविता प्रतियोगिता में प्रथम पारुल, दिव्यांशु द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।