फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सर्दियों की डेढ़ माह की छुट्टियों के अगले सप्ताह खुलेंगे स्कूल

Sun, 04 Feb 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने प्रबंधकों को सभी इंतजाम पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


मार्च में सभी बोर्ड कक्षाओं की आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले के सोलन उपमंडल के स्कूलों में चल रहीं सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। वहीं स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसमें सभी निजी और सरकारी स्कूल प्रबंधकों को स्कूल खुलने से पहले सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल खुलने के साथ जहां प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होगी। वहीं बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी मार्च से आरंभ हो जाएंगी।

जानकारी के अनुसार जिला सोलन में विंटर और समर वेकेशन के स्कूल है। इसमें विंटर में सोलन उपमंडल के तहत आने वाले स्कूल शामिल हैं। जहां पर सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। जबकि अन्य स्कूल खुले हैं। वहीं अब विंटर स्कूल भी एक सप्ताह बाद खुल जाएंगे। इसके बाद स्कूलों में नए बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वहीं दसवीं और जमा दो बोर्ड परीक्षा की भी तैयारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूल खुलने से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ की हाजिरी भी बाॅयोमिट्रिक से लगेगी। जिसमें सुबह और शाम के समय अध्यापकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें