संवाद न्यूज एजेंसी सोलन। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को 134वीं जयंती पर मंगलवार को याद किया गया। कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और नमन किया गया। स्कूलों में ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए गए। चाचा नेहरू के बताए गई बातों पर चलने के लिए आग्रह किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवदत्त ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने देश में भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों की शुरूआत की। देश में शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों की शुरुआत की। देश में अंतरिक्ष योजना के लिए इसरो की स्थापना की गई। आर्थिक रूप से देश को मजबूत किया गया। सोलन जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माला अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव कुमार, जोगिंद्रा सेंट्रल सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कुल राकेश पंत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद किया।