फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 500 मीटर से कम दूरी वाले स्कूलों में संयुक्त रूप से बनेगा मध्याह्न भोजन

Thu, 04 Jul 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
​शिक्ष्रा सोलन में मिड-डे-मील की मासिक बैठक में मौजूद एमडीएम प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
मीड-डे-मिल रसोईघर में साफ-सफाई रखने के भी दिए निर्देश
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा खंड सोलन की हुई मासिक बैठक
12 प्रारंभिक केंद्र मुख्य शिक्षक व एमडीएम प्रभारियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा खंड सोलन के तहत मिड-डे मील को लेकर मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी सोलन हरी राम चंदेल ने की। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा खंड के 12 केंद्र मुख्य शिक्षक व सभी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च विद्यालय और माध्यमिक पाठशालाओं के एमडीएम प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी पाठशालाओं में प्रभारियों को मध्याह्न भोजन बनाने के बारे में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर रिसोर्स शेयर कमेटी के अनुसार जिन पाठशालाओं की दूरी 500 मीटर से कम है, संबंधित स्कूलों में मध्याह्न भोजन संयुक्त रूप से प्रारंभिक व माध्यमिक में बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया। जिन पाठशाला में यह कार्यक्रम चला है उन्हें यह कार्यक्रम और अच्छे ढंग से किस प्रकार चलाया जाए के बारे में विस्तार पूर्ण चर्चा की गई। इसके अलावा किचन गार्डनिंग एवं साफ सफाई, भोजन की गुणवत्ता समेत एमडीएम के रोजाना एसएमएस भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें