फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली को स्वच्छ बना रही वेस्ट वॉरियर संस्था की सराहना की

Thu, 04 Jul 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गढ़खल में  डंपिंग साइट का जायजा लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव। संवाद
विज्ञापन
एसडीसी अजय यादव ने किया कसौली क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव ने कसौली क्षेत्र में वेस्ट वॉरियर संस्था की ओर से कचरा प्रबंधन को लेकर चलाई जा रही परियोजना का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कसौली गढ़खल पंचायत में कूड़े से बन रहे डार्क स्पॉट, डंपिंग साइट गढ़खल सनावर व वेस्ट वॉरियर्स के सहयोग से कसौली गढ़खल पंचायत में बना रहे वेस्ट बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कसौली पर्यटन स्थल है। इसमें हर सप्ताह देश विदेश से लोगों की आवाजाही रहती है। उन्हें कसौली सुंदर दिखना चाहिए जिसके लिए उन्होंने वेस्ट वॉरियर संस्था के कर्मचारियों को प्रेरित भी किया और उनकी ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कसौली को खूबसूरत बनाने के लिए प्रदेश सरकार भी आगे आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में कचरे की समस्या से निपटने के लिए वह पूर्ण रूप से पंचायत के साथ हैं। इस दौरान विकास खंड अधिकारी धर्मपुर ने संस्था के कार्यालय में जाकर संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक दीपक बूमराह, सहायक परियोजना प्रबंधक सुनील कटवाल, प्रोजेक्ट एसोसिएट आशीष ठाकुर, एग्जीक्यूटिव मुकद्दर सिंह से भी मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें