कुमारहट्टी में डीएवी क्लस्टर के चार स्कूलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एसडीएस डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी की ओर से राजा वीरभद्र मल्टीपर्पज हॉल में नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लस्टर प्रभारी एवं एमआरएडीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या मासूमा सिंघा ने किया। इस मौके पर निरीक्षक के रूप में दाड़लाघाट के प्रिंसिपल अनुपाल सागर और डीएवी कुमारहट्टी की प्रधान अध्यापिका श्वेता जेन विशेष रूप से मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में चार स्कूलों एमआरडीएवी सोलन, डीएवी स्कूल परवाणू, डीएवी स्कूल दाड़लाघाट और डीएवी स्कूल कुमारहट्टी ने भाग लिया। अंडर-14 में डीएवी स्कूल परमाणू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में प्रथम स्थान पर डीएवी स्कूल परवाणू और कुमारहट्टी दूसरे, अंडर-19 में डीएवी सोलन पहले, दाडलाघाट दूसरे और डीएवी स्कूल कुमारहट्टी तीसरे स्थान पर रहा। क्लस्टर इंचार्ज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।