फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षा बोर्ड से स्कूल वाइज नहीं पहुंचा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
25 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले अध्यापकों पर होनी है कार्रवाई
विज्ञापन

शिक्षा विभाग जिलास्तर पर बना रहा स्कूलों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 10वीं और 12वीं के खराब परीक्षा परिणाम की गाज अध्यापकों पर भी गिर सकती है। शिक्षा विभाग स्कूलवार परीक्षा परिणाम का आकलन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी जिला स्तर पर शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम की सूची नहीं दी है। इस कारण इसका आकलन मुश्किल हो रहा है। सूची मिलने के बाद खराब रिजल्ट देने वाले अध्यापकों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
खराब रिजल्ट पर अध्यापकों की रिपोर्ट में खराब प्रदर्शन (पुअर परफार्मेंस) लिखा जाएगा। एक सप्ताह में बोर्ड से सारा रिकॉर्ड स्कूल वाइज पहुंच जाएगा। लगातार तीन वर्ष तक खराब रिजल्ट देने वाले विषय के अध्यापकों की इंक्रीमेंट भी रुक सकती है। 25 फीसदी से कम रिजल्ट लाने वाले स्कूल के शिक्षक इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों के रिजल्ट का ब्योरा विभाग के पास अभी नहीं पहुंचा है। परीक्षा परिणाम की सूची आने के बाद जिन स्कूलों के अध्यापकों का रिजल्ट पिछले तीन वर्षों से खराब चल रहा है और 25 प्रतिशत से कम है, उनकी एसीआर में खराब प्रदर्शन लिखा जाएगा। शिक्षा विभाग जिला स्तर पर परीक्षा परिणाम की सूची तैयार कर रहा है। इसकी रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें