फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की ली संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना स्कूल में संविधान के आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में संविधान दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ के साथ हुआ। जमा दो कक्षा की छात्राओं ज्योति और जया कुमारी ने संविधान के महत्व, उसके आदर्शों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक दिवस की याद में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों का आधार है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें