फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूल प्रबंधन समितियों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित किया

विज्ञापन
पट्टा ब्लाक के ध्यान स्कूल को बेस्ट एसएमसी का अवार्ड लेते हुए एसएसमी प्रधान –स्रोत, स्कूल।
विज्ञापन
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिले के दस शिक्षा खंडों से आए सदस्यों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाइट सोलन और समग्र शिक्षा की ओर से जिले के स्कूलों में बेहतर कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक गोपाल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के दस शिक्षा खंडों से आए एसएमसी सदस्यों, एनजीओ, सीएसआर प्रतिनिधियों और मातृशक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए पुरस्कार देकर नवाजा गया। गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र वर्मा ने स्कूल मैनेजमेंट समितियों, एनजीओ और मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में समुदाय की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एसएमसी स्कूलों में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करती है। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि एसएमसी आवश्यक निर्णय लें और किसी भी प्रकार की दिक्कतों को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए खेलकूद और गतिविधियों की ओर बढ़ावा दें और उनकी निगरानी रखें। इस अवसर पर डाइट सोलन की फैकल्टी, विभिन्न ब्लॉकों के बीपीओ, बीओ और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
घ्यान स्कूल को मिला उत्कृष्ट एसएमसी का सम्मान
बद्दी (सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय उच्च विद्यालय घ्यान को विद्यालय प्रबंधन एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेस्ट एसएमसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख शालू महाजन, एसएमसी अध्यक्ष सीमा देवी तथा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पार्वती नेगी ने यह सम्मान ग्रहण किया। विद्यालय को यह सम्मान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, सक्रिय विद्यालय प्रबंधन समिति और समुदाय के सहयोग से किए जा रहे सराहनीय प्रयासों का परिणाम माना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए भराड़ीघाट एसएमसी सम्मानित
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय भराड़ीघाट की एसएमसी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेश कपिल ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति ने पहले खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके आधार पर जिला स्तर पर यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कुलदीप कपिल, एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी तथा सदस्य चंपा देवी ने जिलाधीश के करकमलों से सम्मान ग्रहण किया। मुख्याध्यापक राजेश कपिल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एसएमसी की नहीं बल्कि पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

पट्टा ब्लाक के ध्यान स्कूल को बेस्ट एसएमसी का अवार्ड लेते हुए एसएसमी प्रधान –स्रोत, स्कूल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें