फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस ने 12.64 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के बसंती बाग में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन

एक हरियाणा दूसरा आनंदपुर साहिब के रहने
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। जिला पुलिस बद्दी की विशेष टीम ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त दो युवकों को 12.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के योगेश कुमार उर्फ हैरी और पंजाब के आनंदपुर साहिब के कशिशपुरी के रूप में हुई है। दोनों बद्दी के बसंती बाग में किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने कमरे में दबिश देकर तलाशी के दौरान चिट्टा बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि अवैध नशे से जुड़े अन्य लोग और सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें