फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
नव आदर्श पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआणा में वार्षिक समारोह एवं सांस्कृतिक गतिविधि दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के प्रबंध निदेशक हरदेव सिंह, निदेशिका ममता सैनी और प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की खास बात यह है कि सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार कर मंच पर पेश कीं। विद्यार्थियों ने गिद्दा, भांगड़ा, गुजराती नृत्य, हरियाणवी-पंजाबी रिमिक्स, शास्त्रीय नृत्य और हिमाचली नाटी से दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने भांगड़ा, 11वीं के विद्यार्थियों ने गुजराती नृत्य और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हरियाणवी-पंजाबी रिमिक्स प्रस्तुत किया। मनन और उनके समूह की ओर से पेश की गई लघु नाटिका ने भी खूब सराहना बटोरी।
विज्ञापन

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हें विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के हास्य नृत्य ने दर्शकों को खूब हंसाया। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने मंच पर सम्मानित किया।
धर्मपाल चौहान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें संस्कार, अनुशासन और गो सेवा का संदेश दिया। हरदेव सिंह, ममता सैनी और विनय शर्मा ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी। अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों, अभिभावकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक मीना शर्मा, रेखा शर्मा, उमा, दीपिका जोशी, किरण चंदेल, किरण ठाकुर, फूलन देवी, संजय, राजेश और राधे चरण सहित समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्य तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें