फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षा और खेलकूद में अव्वल छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन

राजकीय छात्रा विद्यालय कुनिहार ने मनाया स्पंदन उत्सव
डीसी सोलन मनमोहन शर्मा रहे कार्यक्रम के मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय कुनिहार ने स्पंदन-2024 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने विद्यालय की शैक्षिक, खेल व अन्य गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें हिमाचली नाटी, भंगड़ा, लावणी व गुजराती नृत्य प्रमुख रहे। छात्राओं द्वारा संस्कृत श्लोकों पर नृत्य भी पेश किए गए। सामाजिक बुराइयों पर भी छात्राओं ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया जिसे सभी ने खूब सराहा।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय हर तरह की गतिविधियों में भाग लेकर अपना नाम रोशन कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व को भी निखारते हैं। मुख्यातिथि ने वर्षभर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल रही मेधावी छात्राओं ईशाना, गुंजन, रागिनी, मयूरी, हिमानी कंवर, गरिमा, प्राची, रिया, यशिका, अमृता, निहारिका, नीलम, आंचल, प्राची, पूजा कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी, पायल, प्रज्जवल, रवीना, मधुबाला, श्रुति व मानसी आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ललित कुमार, खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर, प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी बलविंदर कौर, पूर्व प्रधान अनिल तनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें