फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. शांडिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। छात्रों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से विद्यालय को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, जो पूरे क्षेत्र और संस्थान के लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य ने कंडाघाट में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की सौगात देने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष संजय शांडिल, एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा, विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) ओपी शर्मा, जिला शिक्षा उपनिदेशक मधु जनारधा, सीडीपीओ रक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें