शिविर के समापन पर स्वयंसेवी मुख्य अतिथि और स्कूल के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में एनएसएस वार्षिक शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि समारोह में बीएमओ अर्की डाॅ. मुक्ता रस्तोगी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अवसर पर स्वयंसेवकों ने गोद लिए गावं हाटकोट, कुनिहार, स्लम एरिया, गोशाला और स्कूल के आसपास की सफाई की। साथ ही नाटकों व रैलियों के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों, नशीले पदार्थों का सेवन न करना, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक किया। शिविर में प्रत्येक दिन स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की गई और प्रत्येक दिन विभिन्न विभाग के स्रोत व्यक्तियों ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। मुख्यातिथि ने सभी स्वयंसेवकों को मेडल देकर सम्मानित किया।