फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सर्वपल्ली संस्थान को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली बीएड/एमएड संस्थान को हाल ही में नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उपलब्धि हासिल करने से संस्थान में खुशी की लहर है।संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शर्मा ने कहा कि संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा और उपलब्धियों के लिए हिमाचल प्रदेश में जाना जाता है। संस्थान हिमाचल में बीएड में चार बार और एमएड स्तर पर दो बार अपनी उपलब्धियों से डंका बजा चुका है। संस्थान 20 साल से समाज को प्रशिक्षित अध्यापक प्रदान कर रहा है, जोकि समाज के उत्थान में अपनी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से भरपूर सहयोग दे रहे हैं। संस्थान की विशेष बात यह है कि हर वर्ष बीएड और एमएड की डिग्री प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नियुक्त हो रहे हैं, जो संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता का परिचय है। इसी गुणवत्ता को देखते हुए संस्थान को पुरस्कृत किया गया है। संस्थान में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने इस सत्र के लिए भी विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम आने पर 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 21 हजार रुपये, संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 5,100 की राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले बीएड प्रशिक्षुओं को फीस में विशेष छूट दी जाएगी। सर्वपल्ली संस्थान हिमाचल प्रदेश में बहु विषयक संस्थान की श्रेणी में आ चुका है। संस्थान उत्कृष्ट एवं गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में अग्रसर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें