फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चौपाल विद्यालय ने मनाया शताब्दी समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में हुए उपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहड़ू)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल का शुक्रवार को शताब्दी समारोह मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। शिक्षा मंत्री ने स्कूल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्कूल चौपाल क्षेत्र की शिक्षा का आधार स्तंभ रहा है। इस स्कूल से कई विद्यार्थियों ने राज्य और देश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्ष 1947 में प्रदेश की साक्षरता दर मात्र सात प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 99.30 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में लगभग 15,000 विद्यालय और 133 महाविद्यालय संचालित हैं। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया और स्कूल के सभी एलुमनी सदस्यों को सम्मानित किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम में फूड कमीशन के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता आईएन मेहता, कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन महासचिव रजनीश किमटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें