फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसा नदी में दिनदहाड़े हो रहा खनन

Sat, 06 Jun 2015 08:05 PM IST
बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के साथ लगती सरसा नदी में दिन दहाड़े अवैध खनन जारी है, लेकिन खनन व पुलिस प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। पहले खनन रात के समय होता था, लेकिन अब दिन के समय भी जारी है। लोगों का कहना है कि खनन माफिया की ऊंची पहुंच होने से पुलिस व विभाग के अधिकारियों के आने से पहले ही ट्रैक्टर संचालक मौके से भाग जाते हैं।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे सरसा नदी में कल्याणपुर गांव के सामने नदी में एक साथ एक दर्जन ट्रैक्टर रेत, बजरी व मिट्टी भर रहे थे। करीब दस मिनट बाद इनमें से तीन ट्रैक्टर भरने के बाद कंटेनर डिपू की ओर आ गए। बाकी वहां पर भरते रहे। पांच मिनट बाद दो ट्रैक्टर खाली हो कर दोबारा नदी में घुस गए। ट्रैक्टरों को भरने व खाली होने का यह सिलसिला आधा घंटा तक देखा गया। उसके बाद भी खनन जारी था।

बद्दी निवासी बबलू पंडित, मान सिंह मेहता, कृष्ण कौशल, गुरचरण सिंह, वार्ड पार्षद तेजा राम ने बताया कि सरसा नदी का स्तर पहले काफी ऊंचा था। किशनपुरा के समीप विभाग ने नदी से बांध बना कर राज कूहल बनाई थी। इस कूहल से बीबीएन क्षेत्र की डेढ़ दर्जन पंचायतों के लोगों को सिंचाई की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब पिछले कई वर्षों से विभाग को नदी में बांध लगा कर पानी रोकना पड़ता है।
विज्ञापन


उसके बाद भी कूहल में पानी नहीं जाता है। नदी में पानी आते ही बांध टूट जाता है जिससे यहां के हजारों बीघा जमीन बंजर हो रही है। पिछले वर्ष भी कूहल के अभाव में लोग धान की फसल नहीं लगा पाए थे।

इस संबध में एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तथा एक ट्रैक्टर व एक ट्रक का चालान कर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

दूसरी ओर जिला खनन अधिकारी सरितचंद्र ने बताया कि उनके पास एक गार्ड है जिसे वह हर रोज सरसा नदी की ओर भेजते हैं, लेकिन गार्ड एक समय में एक ही ओर जा सकता है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने निरीक्षक को मौके पर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें