फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसा नदी का होगा तटीकरण, प्रथम चरण में खर्च होंगे 50 लाख

Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
बरसात में बाढ़ से सताने वाली सरसा नदी का तटीकरण होगा। यह कार्य जल्द शुरू होगा। यह बात बीबीएन दौरे पर पहुंचे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बरसात में बाढ़ से सताने वाली सरसा नदी का तटीकरण होगा। यह कार्य जल्द शुरू होगा। यह बात बीबीएन दौरे पर पहुंचे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र की सरसा नदी के तटीकरण पर पहले चरण में 50 लाख रुपये खर्च होंगे। वे शुक्रवार देरशाम नालागढ़ की पंचायत किरपालपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बताया कि सरसा नदी के तटीकरण पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर दी है। यह परियोजना समूचे क्षेत्र को वरदान सिद्ध होगी। ऊना जिले में स्वां नदी का तटीकरण करने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि नालागढ़ एवं बद्दी क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 183 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजनाओं का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बीबीएनडीए को विकास कार्य तय अवधि के भीतर पूरे करने के आदेश दिए। बीबीएन में वर्षाशालिका, शौचालय, पार्क, जल योजनाओं और सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे महत्वाकांक्षी कौशल विकास भत्ता योजना का लाभ उठाएं। अभी तक इस योजना से प्रदेश में 1 लाख 62 हजार 615 युवा लाभान्वित हुए हैं। इस अवसर पर नवाग्राम पंचायत के सौड़ी गुलाबपुरा गांव में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की सिंचाई योजना के लिए बीबीएनडीए के तहत 10 लाख रुपये स्वीकृत किए।
  दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों में दून एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों का अथाह विकास हुआ है। प्रदेश सन्निर्माण एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बावा ने इस अवसर पर नालागढ़ एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में लगभग 31 करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास वर्तमान में रखे हैं।
विज्ञापन


 इस दौरान जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, नप नालागढ़ के अध्यक्ष महेश गौतम, नप बद्दी अध्यक्ष मदन चौधरी, जिप सदस्य उजागर चौधरी, नालागढ़ खंड कांग्रेस के अध्यक्ष असीम शर्मा, बीबीएनडीए सीईओ ललित जैन, एसडीएम नालागढ़ हरिकेश मीणा, उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा सहित अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें