फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरबत दा भला ट्रस्ट ने रामशहर मार्ग पर चैरिटेबल खोली लैब

विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा  चैरिटेबल लैब का शुभारंभ करते हुए- संवाद - फोटो : टूंडला के अकबरपुर में श्रीमद भागवत कथा सुनते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत व अन्य संवाद
विज्ञापन
मरीजों को नाममात्र दरों पर मिलेगी टेस्ट की सुविधाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर मार्ग पर बनी सरबत दा भला ट्रस्ट की चैरिटेबल लैब का स्थानीय विधायक हरदीप बावा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी ओबरॉय विशेष रूप से मौजूद रहे। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. एसपी ओबरॉय ने बताया कि उनका ट्रस्ट काफी समय से सामाजिक कार्य कर रहा है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश के अनेक स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए लैब खोली गई हैं, जहां नाममात्र दरों पर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। नालागढ़ में लोगों की मांग पर यह दूसरी लैब खोली गई है। इससे पहले, जगातखाना में भी ट्रस्ट की एक लैब पहले से चल रही है। ट्रस्ट की ओर से अनेक स्थानों पर डायलिसिस केंद्र भी चलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, विधवा और बेसहारा लोगों को मासिक पेंशन भी दी जा रही है। विधायक हरदीप बावा ने ट्रस्ट के जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस लैब से नालागढ़ के लोगों को नाममात्र दरों पर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. दलजीत सिंह गिल, प्रिंस अवस्थी, सरबत दा भला ट्रस्ट के हिमाचल के अध्यक्ष नरोत्तम बंसल, नगर परिषद अध्यक्षा वंदना बंसल, मनोहर बंसल, प्रेम लता बंसल, अमरिंदर भिंडर वमहेश गौतम उपस्थित थे।
विज्ञापन



नालागढ़ में ट्रस्ट देगा दो डायलासिस मशीनें
विधायक हरदीप बावा ने डॉक्टर ओबेरॉय से नालागढ़ में लोगों को डायलिसिस की समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि यहां वर्तमान में केवल 3 मशीनें है जो काफी नहीं है और लोगों को डायलिसिस के लिए इधर उधर भटकना पड़ता हैं। डॉक्टर ओबेरॉय ने नालागढ़ में दो मशीनों को देने का वादा किया जो अवस्थी आयुर्वेदिक काॅलेज नालागढ़ में स्थापित की जाएंगी। यहां 600 रुपये प्रति डायलिसिस की दर पर यह सुविधा मिलेगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें