फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सपन, निताश, नेहा व नवीन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट कॉलेज में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्यिक सभा आत्माभिव्यक्ति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन टीमों अ, ब और स ने भाग लिया। इसमें अ टीम से सपन, निताश, नेहा व नवीन ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य रुचि ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य रचना तनवर ने बताया कि इस तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर साहित्यिक समझ उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद को हिंदी भाषा का कथा सम्राट माना जाता है। प्रेमचंद ने हिंदी कथा साहित्य को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें