फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पीटरहॉफ में आज होगा संतोष चौहान के कहानी संग्रह पीले हाथ का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। साहित्यिक संगम सोलन द्वारा वयोवृद्ध साहित्यकार संतोष चौहान की लिखित हिंदी कहानी संग्रह पीले हाथ का विमोचन एवं लेखिका का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 5 नवंबर पूर्वाह्न 11:00 बजे शिमला के पीटरहॉफ में होगा। संस्था के प्रधान डॉ. शंकर वासिष्ठ ने बताया कि यह आयोजन साहित्य को समर्पित उम्रदराज लेखिका के उत्साह से मिलने वाली प्रेरणा के अभिनंदन स्वरूप आयोजित किया जा रहा है। समारोह में साहित्यिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इस समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. ऊषा बंद एवं ख्याति प्राप्त आलोचक डॉ. हेम राज कौशिक और मुख्यातिथि कहानीकार एसआर हरनोट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें