फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी पारंपरिक आहार के बारे में जानकारी

विज्ञापन
चनालमाजरा स्कूल में आईआरजी संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्कूली छात्रों को जागरूक करते हुए- सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। आईआरजी संस्था ने नेस्ले के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट प्रत्युषा के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनाल माजरा में आयुर्वेद, आयुष आहार एवं प्राचीन अनाजों के महत्व विषय पर एक संवाद सत्र एवं सर्वेक्षण गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं के कुल 142 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सत्र का संचालन पब्लिक हेल्थ पोषण विशेषज्ञ ऋतिका नेगी, हेल्थ वर्कर पिंकी वर्मा, इरशाद एवं संगीता चंदेल ने किया। कक्षा प्रभारी वंदना, सुमन, पीईटी शिक्षक मनजीत सिंह ने सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का जैसे प्राचीन भारतीय अनाजों के पोषक गुणों और आधुनिक आहार में उनके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें