फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर कॉलेज को भेंट की सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/धर्मपुर। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में सुल्तानपुर निवासी समाजसेवी अभिषेक सुल्तानपुरी और उनकी पत्नी अर्शी प्रियदर्शिनी ने अपनी पुत्री आदव्या के जन्म की खुशी में छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भेंट की। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. मालविका शर्मा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप ने अभिषेक सुल्तानपुर एवं उनकी धर्मपत्नी का इस आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप ने कहा कि यह पहल न केवल छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का भी प्रतीक है। प्रो. मालविका शर्मा ने कहा कि इस वेंडिंग मशीन के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं समय पर और सरलता से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें