दून के पहाड़ी क्षेत्र की भावगुड़ी पंचायत में किसान गोष्ठी में भाग लेते किसान- स्रोत:- किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण, कृषि विभाग धर्मपुर की ओर से विकास खंड पट्टा की भावगुड़ी पंचायत में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग से आए खंड तकनीकी प्रबंधक गौरव ठाकुर ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती से तैयारी होने वाली फसलों के मूल्य से अवगत करवाया। तकनीकी प्रबंधक ने किसानों की समस्याओं को सुना गया और विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कोटबेजा, बाड़ियां व गोयला के किसानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भावगुड़ी की प्रधान दुर्गावती शर्मा ने की।