फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 32 खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल, नहीं मिली खराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए कारोबारियों पर कार्रवाई को नियमित रूप से जारी रखा गया है। सोमवार को विभाग की टीम ने कुनिहार क्षेत्र की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। विभाग की टीम ने 32 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे और फूड टेस्टिंग वैन में मौके पर ही जांच की गई। जांच के बाद किसी में भी खराबी नहीं पाई गई। इस दौरान विभाग की ओर से दुकानों में मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री को बनाने की प्रक्रिया स्वच्छता व अन्य जरूरी मानकों की जांच की गई। कारोबारियों को मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी गई। लोगों को भी मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत देने के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त वरिंद्रा चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से कार्रवाई नियमित रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें