फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डीसी कार्यालय और सरकारी आवास में रहने वाले कर्मियों पर सबसे ज्यादा संपत्ति कर बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने तैयार की सूची, दूसरे नंबर पर तहसील कार्यालय और सरकारी आवास के कर्मी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के संपत्ति कर का डीसी कार्यालय और उसके सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मियों पर सबसे ज्यादा बकाया है। वहीं दूसरे नंबर में तहसील कार्यालय और कार्यालय आवास में रहने वाले सरकारी कर्मी शामिल हैं। इन कार्यालयों और सरकारी आवास में रहने वालों से निगम ने लाखों रुपये वसूलने हैं। इनमें से कुछ डिफाॅल्टरों ने पिछले कई साल से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है।
अकेले डीसी कार्यालय से संपत्ति कर की 6,48,067 लाख रुपये की राशि वसूली जानी है। डीसी ऑफिस कार्यालय के सरकारी आवासों में रहने वालों से भी एक लाख रुपये के करीब राशि की वसूली की जानी है। इसमें एक कर्मी से 31,296 रुपये, दूसरे और तीसरे से 22,826 रुपये, चौथे से 29,680 रुपये की राशि वसूली जानी है। वहीं तहसील कार्य से 1,19,256 रुपये की राशि वसूलनी है। इसमें सरकारी आवास में रहने वाले 13 कर्मियों से 1,35,025 रुपये की राशि वसूलनी है। इनमें से एक कर्मी से 18,333 रुपये, दूसरे से 10,488 रुपये, तीसरे से 3,923 रुपये, चौथे से 8,324 रुपये, पांचवें से 17,452 रुपये, छठे से 16,012 रुपये, सातवें से 11,208 रुपये, आठवें से 12,553 रुपये, नौवें से 3,139 रुपये, दसवें से 1,682 रुपये, 11वें से 18,382 रुपये, बारहवें से 4,723 रुपये और तेरहवें कर्मी से 8,806 रुपये की राशि वसूली जाएगी। निगम की ओर से इन डिफाॅल्टरों के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जल्द निगम इनके पानी के कनेक्शन काटेगा।
विज्ञापन

साथ ही निगम हर वार्ड में संपत्ति कर के डिफाॅल्टरों की सूची बना रहा है। इसमें सबसे अधिक बकाया राशि के डिफाॅल्टर शामिल हैं। हर वार्ड से 10 सबसे बड़े डिफाॅल्टरों को शामिल किया गया है। इन डिफाॅल्टरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
संपत्ति कर के डिफाॅल्टर बार-बार नोटिस के बावजूद टैक्स नहीं दे रहे हैं। इन डिफाॅल्टरों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। डिफाॅल्टरों की सूची तैयार की गई है। अब इनके पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
-गौरव राजपूत, उपमहापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें