फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बद्दी में भरे खाद्य पदार्थों के 15 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए सभी सैंपल भेजे कंडाघाट लैब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अब त्योहारी सीजन में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच को तेज कर दिया गया है। विभाग की टीम ने शुक्रवार को मिठाइयों समेत किराना की दुकानों से करीब 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। टीम ने शुक्रवार को बद्दी के साईं रोड और छक्कन रोड के आसपास की दुकानों से राजस्थानी लड्डू, कलाकंद, बदाना, दूध बर्फी, मैगी नूडल, आटा मैगी, सोन-पापड़ी, बर्फी, भूजिया नमकीन, बेसन लड्डू, फनिया, पेठा, दूध, मट्ठी और पताशा के सैंपल भरे। इन सैंपलों को विभाग की ओर से अब कंडाघाट स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट भी अब सामने आने लगी है। कई सैंपल फेल भी पाए गए हैं।
कोट
विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में अब खाद्य पदार्थों की जांच को बढ़ा दिया गया है। जिलेभर के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग कोशिश कर रहा है कि लोगों तक मिलावटी खाद्य पदार्थ न पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वरिंद्रा चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन

इनसेट
शहर में 29 खाद्य पदार्थों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फूड टेस्टिंग वैन भेजी गई। इस दौरान शहर के 29 सैंपलों की जांच की गई। जांच में किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट नहीं पाई गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कारोबारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर निगम खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने बताया कि विभाग की ओर से जांच को अब तेज कर दिया गया है। त्योहारी सीजन में लोग मिठाइयों की अधिक खरीदारी करते हैं। ऐसे में समय-समय मिठाइयों की जांच की जाएगी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया कि मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें