फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेसन, मोतीचूर और तिरंगा लड्डू समेत भरे 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल

Sun, 01 Nov 2026 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर में मिठाई की दुकान से सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
धर्मपुर व कसौली के गड़खल क्षेत्र की मिठाई दुकानों से भरे गए सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग तेज कर दी है। त्योहारी सीजन में अधिक बिकने वाली मिठाइयां विभाग के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में शनिवार को विभाग की टीम ने धर्मपुर और गड़खल में दुकानों से खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल भरे।
विभाग की टीम ने धर्मपुर से कुकिंग ऑयल, कॉफी, बेसन के लड्डू, कलाकंद और रोस्टेड बर्फी के एक-एक सैंपल लिए। वहीं, कसौली के गड़खल क्षेत्र से मोतीचूर के लड्डू, तिरंगा लड्डू, गुड़पारा और नमकीन के एक-एक सैंपल भरे गए।
विज्ञापन

सभी सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित कारोबारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की सहायक आयुक्त वरिंद्रा चौहान ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए कारोबारियों से सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभाग उन मिठाइयों की विशेष जांच कर रहा है, जिनकी मांग त्योहारों के दौरान अधिक रहती है। इसके अलावा पर्यटकों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों को भी सैंपलिंग के लिए चुना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि लोगों तक कोई भी खराब या मिलावटी खाद्य पदार्थ न पहुंचे और उनके स्वास्थ्य को नुकसान न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें