फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से लिया मीठी सौंफ का सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। होटलों में खाना खाने के बाद सौंफ के शौकीन सावधान हो जाएं। जिले में एक होटल से भरा गया मीठी सौंफ का सैंपल फेल हो गया है। विभाग ने यह सैंपल जिले के बद्दी-नालागढ़ सड़क स्थित एक होटल से भरा था। सैंपल जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। इस सैंपल की रिपोर्ट विभाग के पास हाल ही में पहुंची है। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि यह सौंफ खाने लायक नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने होटल मालिक को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोरोना कर्फ्यू ढील के दौरान भी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग ने 11 सैंपल मस्टर्ड ऑयल व दो सैंपल बेसन के भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई विभाग करेगा। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि विभाग ने बीते दिनों सौंफ के सैंपल भरे थे। यह सैंपल फेल हो गया है। वहीं जिला में 11 मस्टर्ड ऑयल, बेसन के सैंपल भरे हैं। विभाग आगामी दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई करेगा और सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें