फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को शहर हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड कर्फ्यू के बीच दो दिन वीकेंड बंद के बाद सोमवार को बाजारों में लोगों और वाहनों की भारी आवाजाही से पूरा शहर जाम हो गया। माल रोड, बाइपास, राजगढ़ रोड समेत अस्पताल मार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही से ढील के पूरे पांच घंटो तक थोड़ी-थोड़ी देर में जाम लगता रहा। वाहनों को ओल्ड बस स्टैंड से बाइपास मार्ग तक पहुंचने में आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा। इस बीच पुलिस जवानों के भी जाम खुलाने में पसीने छूट गए। ढील खत्म होने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई है। वहीं शहर के मुख्य बाजारों में भी खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। इस बीच बाजारों में सामाजिक दूरी की पालना करना भी मुश्किल हो गया था। लाइव रिपोर्टिंग में शहर के हालात कुछ इस तरह रहे।
विज्ञापन

पेश है लाइव रिपोर्ट
सोमवार का दिन, स्थान : ओल्ड बस स्टैंड सोलन। समय 11:50। दो दिन बंद के बाद लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इस बीच दर्जनों निजी वाहनों को लोग बस स्टैंड पर पार्क कर रहे हैं। बस स्टैंड से थोड़े आगे जाकर समय 12:47 पर माल रोड से ओल्ड डीसी चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है। इस बीच गाड़ियों के हार्न का शोर और गाड़ियों के बीच राहगीर आवाजाही कर रहे हैं। 12:50 : शहर के मुख्य बाजार में मेला लगा हुआ है। बहुत अधिक संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे हैं। इस बीच सामाजिक दूरी बनाए रखना भी लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा। 1:03 : जाम के बीच पुलिस जवानों की खूब कसरत हो रही है। इस बीच अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण जाम और अधिक लग रहा था। जिसके बाद पुलिस ऐसे वाहनों के चालान भी काट रही है। 1:25: माल रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ढील में अन्य बाजारों के भी यही हाल रहे है। ढील का समय पूरा होने के बाद थोड़ी राहत मिली। 2: 48 : कई कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद की है। तीन बजे के बाद बाजार में लोगों की आवाजाही कम हुई है।
बीबीएन में यही हाल, सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
नालागढ़ (सोलन)। दो दिन बंद होने के बाद नालागढ़ बाजार में सोमवार को काफी संख्या में लोग बाहर निकले। लोगों ने जहां मास्क तो पहन रखे थे लेकिन, सामाजिक दूरी की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। बैंकों मेें लोगों का जमघट लगा रहा है। प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन को 14 तक बढ़ाने तथा दो दिन के बाद बाजार खुलने पर नालागढ़ में लोग काफी संख्या में बाहर निकले। लोगों ने मास्क तो पहन रखे थे लेकिन, किसी ने भी सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन नहीं किया गया। उधर, तहसीलदार बिपन शर्मा ने बताया कि लोग बाजार खुलने पर सामान लेने जरूर आएं लेकिन, सोशल डिस्टेंस का पालन करे। मास्क पहने। अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है और जितना सरकार के नियमों का पालन किया जाएगा तभी इससे छुटकारा मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें