फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पनीर और मलशम सॉस एंड डिप खाद्य पदार्थ के सैंपल नहीं मिले खाने लायक

Wed, 21 Jun 2023 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर में पनीर और मलशम सॉस एंड डिप खाद्य पदार्थ खाने लायक नहीं हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक सप्ताह पहले कुल सात सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे थे। इनकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक खाद्य पदार्थ का सैंपल सब-स्टैंडर्ड और दूसरे का मिस-ब्रांडेड तथा सब-स्टैंडर्ड है। विभाग की ओर से संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजकर 30 दिन में जवाब मांगा है। यदि विभाग को दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो विभाग ऐसे लोगों से नियमानुसार जुर्माना वसूलेगा। रिपोर्ट में रॉ पनीर का सैंपल सब-स्टैंडर्ड पाया गया है। नामी कंपनी का मलशम सॉस एंड डिप का सैंपल मिस-ब्रांडेड और सब-स्टैंडर्ड है।गौर रहे कि खाद्य सुरक्षा विभाग लोगों की सेहत को लेकर सतर्क हो गया है। विभाग की टीम बाजार में जाकर सैंपल भर रही है। कई दुकानदार मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच रहे है। इस कारण लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे लोगों पर विभाग की पैनी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

इनसेट
रॉ पनीर और मलशम सॉस एंड डिप खाद्य पदार्थ के सैंपल फेल पाए गए हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब मांगा है। यदि दुकानदार समय अवधि में जवाब नहीं देते हैं तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। -डॉ. अतुल केस्था, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग (नगर निगम) सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें