फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लेखन में चकटी स्कूल की साक्षी रहीं प्रथम

विज्ञापन
चकटी स्कूल में तंबाकू मुक्त जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के विभिन्न स्थानों में शुक्रवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खमाड़ी स्कूल में सीएचओ मीनाक्षी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सीएचओ मनीषा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकटी और झिझणू में स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर की अध्यक्षता में शिविर लगा। स्कूलों में लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें झिझणु स्कूल में नीतीश ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान और हनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकटी में लेखन प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला स्थान, मेहुल ने दूसरा स्थान और प्राची ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने बताया कि अभियान 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक चलेगा। स्कूलों और पंचायतों में लोगों को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। छात्रों को तंबाकू, नशे के दुष्प्रभाव और बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें