फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशीली दवाई बेचने पर सैणी माजरा में एक स्टोर संचालक पर मामला दर्ज

Sun, 19 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर भी किया सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने सैणी के मजरा में एक मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रग विभाग ने फरवरी में सैणी माजरा में एक मेडिकल स्टोर में दबिश देकर वहां पर दवाइयों की जांच की थी। जांच के दौरान स्टोर में हरे व नीले रंग के कैप्सूल बरामद किए थे। विभाग ने इस दवा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मेडिकल स्टोर में यह दवाई प्रतिबंधित पाई गई। जिस पर विभाग ने इस स्टोर को सीज कर दिया है। वहीं पुलिस ने भी संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ड्रग विभाग ने जो नीले व हरे रंग के कैप्सूल पकड़े थे वह जांच में ट्राॅमाडोल निकली है। यह दवाई प्रतिबंधित दवाई है और चिकित्सक की पर्ची के बाद ही इसे बेचा जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें