साईं इंटरनेशनल स्कूल सोलन द्वारा प्री-नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए मास्क मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
साईं इंटरनेशनल स्कूल सोलन द्वारा प्री-नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए मास्क मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा बहुत सी किस्म से मखौटे बनाए।
इसमें पशु, पक्षी, जोकर, फूल, तितली, सूरज, तारे तथा अन्य शामिल रहे। पीआरओ गीतू डोगरा ने बताया कि मास्क मेकिंग गतिविधि के माध्यम से ही बच्चों को जानवरों और प्रकृति के प्रति उनके कर्तव्य के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर अबीर, कनिष, वर्णिका, आस्तिक, कोपल, सचित, रिंपल, परिधि, रक्षित, स्मृति, चित्राक्षी, एनी, आयुष्मिता, दिपांशी, परी, प्रियांश, सुर्वी, गौरव और अन्य बच्चे मौजूद रहे।