फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं की नगरी को नियमित रेल सेवा चलाए विभाग

Thu, 06 Oct 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
‌श‌िडीऱ्र् के ल‌िए सीधी रेल सेवा का मांग साई भक्तों ने उठाई है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिरड़ी साईं बाबा भक्त संगठन ने कालका-शिरड़ी साईं ग्राम सुपर फास्ट रेल सेवा के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर इसे नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतीश बैरी ने कहा कि तीन साल पूर्व आरंभ की इस रेल सेवा से उत्तर भारत के पांच राज्यों के लाखों साईं भक्तों को लाभ मिला है। मौजूदा समय में यह सेवा सप्ताह में दो दिन मिल रही है। इस कारण साईं भक्तों को छह माह तक इस सीधी ट्रेन की टिकट का इंतजार करना पड़ता है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेलवे विभाग को इस रेल सेवा को नियमित करने को लेकर पत्र भेजा है। कालका से सीधी रेल सेवा मिलने से श्रद्धालुओं का सफर अब तीन दिन की जगह केवल 27 घंटे का रह गया है। साथ ही ट्रेन में एसी कोच बढ़ाने के साथ इसे तेज रफ्तार की आधुनिक मॉडल ट्रेन के रूप में भी चलाने का सुझाव भी दिया है। संगठन की ओर से चंडीगढ़ से शिरड़ी हवाई सेवाएं आरंभ करने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री को भी संगठन पत्र लिखकर इसकी जरूरत और श्रद्धालुओं की मांग पर एक रिपोर्ट तैयार कर भेजेगा।
विज्ञापन


साईं भक्तों ने कहा कि प्रदेश से हजारों भक्तों शिरड़ी जाते हैं। बाबा के दर्शन के लिए लोगों की संख्या अधिक होने के कारण इस ट्रेन की बुकिंग को लेकर छह माह तक का इंतजार करना पड़ता है। इसलिए अगर ट्रेन रोज चलेगी तो लाखों साईं भक्तों को इससे राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें