कंडाघाट में बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को महिला प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित किए गए। खंड विकास अधिकारी ललित दुलटा ने बताया कि इसमें 22 महिला मंडलों की 44 महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया।
2012 से लेकर 2014 तक वित्त वर्ष में प्रथम, द्वितीय, तृतीय महिला मंडलों को पुरस्कार वितरित किए गए। वर्ष 2012-2013 में ग्राम पंचायत देलगी के महिला मंडल रूठा को प्रथम, बीशा के महिला मंडल कीन को दूसरा स्थान मिला।
2013-2014 में महिला मंडल रावली को प्रथम, महिला मंडल झासा को दूसरा और महिला मंडल गौड़ा को तीसरा स्थान मिला। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह इनाम दिए गए हैं।